Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर के लोगों से मोबाईल पर बात कर उनकी समस्याओं से हुए अवगत

कहा समस्याओं को किया जाएगा निराकरण

जशपुरनगर 22 अप्रैल 2025/ अपनी सरलता और सहजता के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों से मोबाईल पर पूरी संवेदनशीलता से बात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री से बिरहोर समुदाय के लोगों ने पानी की समस्या, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, मोबाईल नेटवर्क के लिए टावर स्थापित कराने सहित अन्य सुविधा उपल्बध कराने के लिए निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन बनाकर अधिकारियों के समक्ष प्रेषित करें। इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया जाएगा।
दरअसल आज पद्म श्री जगेश्वर यादव जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम बहेरा खार में बिरहोर समुदायों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय का उनके मोबाइल पर कॉल आया। मुख्यमंत्री ने बिरहोर समुदाय के लोगों से बात करने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान जगेश्वर यादव के साथ लगभग 25 बिरहोर समुदाय के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बिरहोर समुदाय के लोगों से उनका हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा की आप लोग अपनी समस्याओं को अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। इसका समाधान करा दिया जाएगा। इस समस्या को कलेक्टर के संज्ञान में लाकर इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

  • Related Posts

    नवयुवकों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 06 मार्च से 13 मई तक जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में पंजीयन कैंप का होगा आयोजन

    10 वीं पास नवयुवक रोजगार के अवसरों के लिए करा सकते हैं पंजीकरण जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ जशपुर में 10वीं पास नवयुवकों के लिए रोजगार के अवसर! एसआईएस ग्रुप द्वारा 6…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख