Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री जशपुर में  राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

दुलदुला,कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे
कलेक्टर और एस एस पी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करके तैयारी की जानकारी ली
अधिकारियों को जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 19 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास को देखते हुए विकासखंड दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा तहसील का निरीक्षण करके व्यवस्था की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को रणजीता स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके साथ ही जशपुर में नालंदा परिसर का भूमि पूजन, दुलदुला विकासखंड में भूमि पूजन, लोकार्पण, कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ और शिशु अस्पताल का भूमि पूजन कुनकुरी विकास खंड के सलियाटोली में नालंदा परिसर के लिए भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री कुनकुरी के सद्भावना भवन में ठाकुर समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात फरसाबहार विकासखंड के तपकरा के तहसील भवन का शुभारंभ और वन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, भरत सिंह, एसडीएम कुनकुरी नन्द जी पांडे और जिला स्तरीय और पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी कार्यक्रम स्थल पर मंच, बेरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, वाटर प्रूफ पंडाल, माइक,  साउंड सिस्टम,पार्किंग, सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र वितरण करवाने के लिए भी कहा है।

  • Related Posts

    कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!