Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के ओएसडी  रविकांत मिश्र ने सपरिवार विश्रामपुर नगर पंचायत में किया मतदान, नागरिकों को जागरूक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

 

रायपुर, 11 फरवरी 2025 /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) श्री रविकांत मिश्र ने आज सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत में सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान केंद्र पर पहुँचकर मतदान किया और अन्य नागरिकों को भी अपने अधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है, जिसे निभाकर हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बना सकते हैं।

मतदान के पश्चात श्री मिश्र ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत होता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करें और योग्य व सक्षम जनप्रतिनिधियों का चुनाव करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मतदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज की दिशा और विकास को तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय और प्रलोभन के निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए।

श्री मिश्र ने विशेष रूप से युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान से ही एक सशक्त और उत्तरदायी शासन की स्थापना संभव है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हो सकें।

  • Related Posts

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् की थीम पर कलेक्टोरेट में विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

    *- जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में वन्देमातरम् एवं राष्ट्र ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास एवं विकास को जानने का मिला अवसर*   *- हर घर तिरंगा अभियान तथा वंदेमातरम्…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल