Ro no D15139/23

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की नियद नेल्लानार योजना क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा

जगदलपुर 27 फरवरी 2025/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियद नेल्लानार योजना क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए बस्तर संभाग के अंतर्गत हाल ही में स्थापित नवीन कैम्प के परिधि में अवस्थित ग्रामों का जल्द सर्वे पूर्ण कर पात्र सभी ग्रामीणों को चिन्हित समस्त जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने सहित आधार पंजीकरण एवं आयुष्मान पंजीयन के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जाने आवश्यकता प्रतिपादित की।

मुख्य सचिव ने नियद नेल्लानार योजना सम्बन्धित क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव सुविधा की उपलब्धता और टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आवश्यकता के अनुरूप समीपस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसव पूर्व प्रतीक्षा केन्द्र की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। वहीं इस ईलाके के नवीन चिन्हित मितानिनों को आवश्यक प्रशिक्षण जल्द देने कहा। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों के खाद्यान्न उठाव की बेहतर मॉनिटरिंग हेतु सम्बन्धित गांवों के हितग्राहियों से पुष्टि करवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत पेंशन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को राशि आहरण के लिए बैंक सखी की सेवाएं सहित अन्य सकारात्मक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित क्षेत्रों में समेकित बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर जल्द भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारिक, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री अमित कटारिया तथा राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं नियद नेल्लानार योजना से सम्बंधित जिले कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा के कलेक्टर एवं अन्य अन्य अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी, ​नियद नेल्लानार योजना: कच्चापाल जलप्रपात के पास ‘इन्द्रावती समूह’ की महिलाएँ मुर्गी पालन से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत

    * ​ ​रायपुर,24 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के अंदरूनी और दूरदराज के क्षेत्रों में विकास की नई किरण पहुँचाने वाली ‘नियद नेल्लानार योजना’ अब ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव ला…

    Read more

    भारतीय सेना भर्ती परीक्षा-1 जून से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, एडमिट कार्ड डाउनलोड होना शुरू

    जगदलपुर, 22 मई 2026/ भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर (जिला…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा