Ro no D15139/23

कलेक्टर हरिस एस ने गोल बाजार विकास कार्य का किया निरीक्षण, काम्प्लेक्स निर्माण को जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश

जगदलपुर 27 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने गुरुवार को जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में स्थित गोल बाजार का जायजा लेने सहित गोल बाजार विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गोल बाजार को व्यवस्थित करने सहित सौंदर्यीकरण के लिए तैयार कार्ययोजना के आधार पर सभी कार्यों को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं गोल बाजार के व्यवसायियों को दुकानें उपलब्ध कराने के लिए काम्प्लेक्स निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ज्ञात हो कि गोल बाजार विकास के तहत कुल 46 दुकानों का दुमंजिला कॉम्प्लेक्स निर्मित किया जा रहा है, जिसमें बेसमेंट पर पार्किंग तथा भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल में व्यवसायियों के लिए दुकानें शामिल है। इस मौके पर कलेक्टर श्री हरिस एस ने व्यवसायियों से भी भेंटकर गोल बाजार के समुचित विकास की दिशा में आवश्यक पहल करने आश्वस्त किया। वहीं काम्प्लेक्स निर्माण की प्रगति पर पूरा फोकस करने के निर्देश अधिकारियों दिए। इस दौरान आयुक्त नगर पालिक निगम श्री निर्भय साहू सहित लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

    जगदलपुर, 19 जून 2026/  अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा…

    Read more

    पीएटी और पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा हेतु तैयारी पूरी जिले के चार परीक्षा केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा

    जगदलपुर, 19 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और प्री-वेटेरिनरी पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीवीपीटी) प्रवेश परीक्षा रविवार 28 जून को आयोजित की जाएगी।…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा