Ro no D15139/23

मुख्य सचिव जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया

अंतर्राष्ट्रीय स्तर अनुसार की जाए व्यवस्था
भोपाल । मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में फरवरी माह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन में पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम के लिए किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आयोजन स्थल पर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने आमंत्रित वीआईपी और डेलीगेट्स को सुगमता से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्थित प्लानिंग करने के भी निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न सत्रों की व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल पर तैयार की जा रही सुविधाओं, अलग-अलग सेक्टर्स और अतिथियों के लिए समुचित सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
समिट में देश-विदेश से आने वाले निवेशकों और प्रतिनिधियों का स्वागत और उनके लिए उचित प्रबंध तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और निवेशकों को आयोजन के दौरान सकारात्मक अनुभव मिले, इसके लिए हर संभव व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम एवं आयोजन स्थल संबंधी सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी कर ली जाए।
इस दौरान डीजीपी श्री कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र सिंह, एमडी म.प्र. औद्योगिक विकास निगम श्री चन्द्रमौली शुक्ल, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, कमिश्नर भोपाल संभाग श्री संजीव सिंह, पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    “विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

    3 भव्य मंच,  18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना

      भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के छोला क्षेत्र में जन आस्था के केंद्र प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?