Ro no D15139/23

बाल देखरेख संस्था अधीक्षक भर्ती परीक्षा 18 जनवरी को

परीक्षा केंद्र में मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग  द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकल रहित बनाने के लिए प्रशासनिक अमला मुस्तैद हो गया है। यह महत्वपूर्ण परीक्षा आगामी रविवार 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। जगदलपुर शहर में परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 1045 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनमें से शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर कॉलेज में 545 और जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 500 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
परीक्षा में सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता देते हुए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोग की मंशा के अनुरूप परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन तलाशी अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य के लिए प्रत्येक केंद्र पर विशेष रूप से तीन महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि अनुचित साधनों के प्रयोग को पूरी तरह रोका जा सके। तलाशी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुलिस बल केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेगा। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू प्रबंधन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

 
  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से