Ro no D15139/23

शिशु संरक्षण माह 21 जनवरी से 21 फरवरी तक

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिला टीकाकरण कार्यबल की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

धमतरी 06 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला टीकाकरण कार्यबल की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण, ए.एफ.पी., मीजल्स एवं व्हीपीडी सर्वेलेंस रिपोर्ट की उपलब्धि, शिशु संरक्षण माह इत्यादि की समीक्षा की। बैठक में आगामी 21 जनवरी से 21 फरवरी तक आयोजित शिशु संरक्षण माह की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने बताया कि शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के सुचारू संपादन के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सूक्ष्म कार्ययोजना बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। यह 10 सत्रों में आयोजित किया जाता है। शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चां को विटामिन ए का सिरप पिलाया जाता है तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के 75 हजार 882 बच्चों को विटामिन ए सिरप एवं 6 माह से 5 वर्ष तक के 80 हजार 345 बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जाएगा। शिशु संरक्षण माह के दौरान छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं एनआरसी में रिफरल बच्चों का जिन किया जाता है।

  • Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत आई.टी.असिस्टेंट की संविदा भर्ती के लिए आवेदन 6 अप्रैल तक

    धमतरी, 18 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए अम्ब्रेला योजना ’’मिशन शक्ति’’ की शुरूआत की…

    Read more

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षणआवेदन 23 मार्च तक

      ’धमतरी, 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों से आगामी 23 मार्च तक…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज