Ro no D15139/23

जिले में 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को समस्त आंगनबाड़ी/ टीकाकरण केन्द्रों में बच्चों को पिलाया जाएगा विटामिन ए व आईएफए सिरप

कोरबा 20 जनवरी 2025/ भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मर्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन ‘‘ए‘‘ अनुपूरण कार्यक्रम) 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियां को सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी सुनिश्चित  किया  जाएगा ।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले में शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑगबाड़ी केन्द्रों /टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘‘ए‘‘ तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों के लिए आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जाता हैं। साथ ही टीकाकरण से छुटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चां को टीके लगाये जाते है। बच्चां को विटामिन ‘‘ए‘‘ की दवा का नियमित खुराख प्रत्येक छः माह में एक बार पाँच वर्ष तक पिलाने से बच्चां में रतौंधी, श्वांस संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को दिया जाता है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं सीएमएचओ ने जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियां से अपील किया है कि वे अपने तथा अपने क्षेत्र के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रां में ऑगनबाड़ी केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन ‘‘ए‘‘ तथा आई.एस.ए. की दवा पिलावें तथा बच्चां (छूटे हुए तथा नियमित) टीकाकरण करावें। साथ ही स्वास्थय कार्यकर्ताओं, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मितानिनां को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र के शतप्रतिशत लक्षित बच्चों को विटामिन ‘‘ए‘‘ आयरन फोलिक एसिड की दवा तथा टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 19 अगस्त 2026/कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित एसडीएम  मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

     कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ