Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से ग्रामीण शिक्षा में आ रहा निखार, बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत की जा रही पदस्थापना प्रक्रिया का लाभ अब ग्रामीण अंचलों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इस पहल से ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हो रहा है तथा विद्यार्थियों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है।

युक्तियुक्तकरण की पहल के चलते सक्ती जिले की शासकीय प्राथमिक शाला तोहिलाडीह में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। यह विद्यालय लंबे समय से एकल शिक्षकीय था। केवल एक शिक्षक के सहारे सभी विषयों की पढ़ाई कराना संभव नहीं हो पा रहा था, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। साथ ही विद्यालय के प्रधानपाठक के सेवानिवृत्त हो जाने से भी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ा था।

राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत शिक्षिका श्रीमती सीता श्रोते की पदस्थापना तथा प्रधानपाठक श्री मनोज कुमार जायसवाल की नियुक्ति से विद्यालय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। वर्तमान में यहाँ 30 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं, जिन्हें अब नियमित रूप से सभी विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है। इससे बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति नया जोश देखने को मिल रहा है। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सीता श्रोते ने बताया कि शासन की यह पहल ग्रामीण और पिछड़े अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों की उपस्थिति में निरंतर वृद्धि हो रही है और बच्चे पढ़ाई में अधिक सक्रियता से भाग लेने लगे हैं।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!