Ro no D15139/23

रायपुर,सक्ती जिले में निजी उर्वरक संस्थानों में औचक दबिश

*खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने वालों पर कड़ी कार्यवाही*

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी, नकली खाद निर्माण एवं अधिक कीमत पर विक्रय पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा निजी विक्रेताओं के यहां निरीक्षकों की टीम लगातार औचक निरीक्षण कर रही है। आज निरीक्षण के दौरान मेसर्स जिंदल सेल्स एवं मेसर्स विकास कुमार अग्रवाल, बाराद्वार के विक्रय स्थल एवं गोदाम में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते दोनों फर्म संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सक्ती एवं उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड सक्ती द्वारा की गई। निरीक्षण में पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता, स्कंध पंजी का संधारण नहीं होना तथा प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नहीं किया जाना जैसी गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं।

इस पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत संबंधित फर्म संचालकों को 7 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। कृषि विभाग के उप संचालक ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्तायुक्त खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षकों एवं कीटनाशी निरीक्षकों को निजी विक्रेताओं की सतत निगरानी एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान