Ro no D15139/23

बच्चे नहीं खाते सब्जियां? ट्राई करें ये 7 क्रिएटिव रेसिपीज, बिना नखरे किए खाएंगे हर निवाला

Kids Healthy Food Ideas: बच्चों को सब्जियां खिलाना लगभग हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. कई बच्चे हरी सब्जियां देखते ही मुंह बना लेते हैं या प्लेट से अलग कर देते हैं. ऐसे में डांटने या जबरदस्ती खिलाने की बजाय थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाया जाए, तो बच्चे बिना नखरे के सब्जियां भी खा सकते हैं. इसके लिए आप उनकी पसंदीदा डिश में सब्जियों को इस तरह शामिल करें कि उन्हें स्वाद भी अच्छा लगे और जरूरी पोषण भी मिल जाए.

1. वेजी चीजी पराठा

अगर आपका बच्चा आलू या पनीर का पराठा पसंद करता है, तो उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, पालक, शिमला मिर्च या चुकंदर मिला दें. ऊपर से थोड़ा-सा चीज डालकर पराठा सेंकें. बच्चे को इसका स्वाद पसंद आएगा और उसे पता भी नहीं चलेगा कि वह कई तरह की सब्जियां खा रहा है.

2. रंग-बिरंगे वेजिटेबल इडली

इडली के बैटर में बारीक कद्दूकस की हुई गाजर, पालक की प्यूरी या उबली हुई मटर मिलाकर इडली बनाएं. चाहें तो छोटे-छोटे कार्टून या स्टार शेप वाले मोल्ड का इस्तेमाल करें. बच्चों को ऐसी मजेदार शेप वाली इडली ज्यादा पसंद आती है.

3. पास्ता में मिलाएं सब्जियों की प्यूरी

ज्यादातर बच्चों को पास्ता बहुत पसंद होता है. इसके सॉस में टमाटर के साथ गाजर, कद्दू, चुकंदर और शिमला मिर्च की प्यूरी मिलाकर पकाएं. इससे सॉस स्वादिष्ट भी बनेगा और बच्चे आसानी से सब्जियां खा लेंगे.

वेजी चीला (Kids Healthy Food Ideas)

बेसन या मूंग दाल के चीले में बारीक कटी पालक, पत्ता गोभी, गाजर और प्याज मिलाएं. इसे हल्का कुरकुरा बनाकर दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. यह नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है.

फ्रूट और वेज स्मूदी

अगर बच्चा पालक या चुकंदर नहीं खाता, तो केले, आम या स्ट्रॉबेरी जैसी पसंदीदा फल के साथ थोड़ा-सा पालक या उबला चुकंदर ब्लेंड करें. स्वाद फलों का रहेगा और शरीर को सब्जियों का पोषण भी मिल जाएगा.

 वेजी कटलेट या टिक्की

उबले आलू में गाजर, मटर, बीन्स, शकरकंद और चुकंदर मिलाकर कटलेट तैयार करें. इन्हें हल्का शैलो फ्राई या एयर फ्राई करें. टोमैटो सॉस के साथ परोसने पर बच्चे इसे खुशी-खुशी खा लेते हैं.

7. वेजिटेबल पिज्जा बेस (Kids Healthy Food Ideas)

घर पर बनने वाले पिज्जा के बेस पर सिर्फ चीज डालने की बजाय सॉस में बारीक कटी या प्यूरी की हुई सब्जियां मिला दें. ऊपर से थोड़ा कॉर्न और चीज डालकर बेक करें. इससे पिज्जा भी स्वादिष्ट रहेगा और पोषण भी बढ़ जाएगा.

कुछ आसान टिप्स भी अपनाएं

  • सब्जियों को बहुत बड़े टुकड़ों में न डालें, बल्कि बारीक काटें या कद्दूकस करें.
  • बच्चों को रसोई में छोटी-छोटी मदद करने दें. जब वे खुद खाना बनाने में शामिल होते हैं, तो उसे खाने की इच्छा भी बढ़ती है.
  • प्लेट को रंग-बिरंगा और आकर्षक बनाएं.
  • नई सब्जियां एक साथ देने की बजाय धीरे-धीरे उनकी आदत डालें.
  • बच्चों को डांटकर या जबरदस्ती सब्जियां खिलाने से बचें. प्यार और धैर्य से दी गई चीजें वे जल्दी अपनाते हैं.
  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!