Ro no D15139/23

शिक्षा स्तर में सुधार और व्यक्तित्व विकास की कड़ी में गांवों में बच्चे अपने घरों में बना रहे पढ़ाई का कोना

राजनांदगांव 19 जून 2025। जिले के ग्रामीण बच्चे पढ़ाई के प्रति अपनी रूचि और जागरूकता का उदाहरण पेश करते हुए घर में पढ़ाई का कोना तैयार कर रहे हैं। यह प्रेरणादायक पहल यूनिसेफ, जिला प्रशासन राजनांदगांव और एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज मेंबर्स सर्वहितम के टीम युवोदय राजनांदगांव, जिला समन्वयक विनोद कुमार टेम्बुकर की टीम द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यशाला में भाग लेने के बाद शुरू किया जा रहा है।
कार्यशाला में रूप नहीं गुण को देखो, आज क्या सीखा और पढ़ाई का कोना जैसे विषयों पर  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार एवं व्यक्तित्व विकास की कड़ी को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे समझकर एवं कार्यशाला से सीखकर एक विशेष पढ़ाई का स्थान तैयार कर रहे है। वहां बच्चों द्वारा किताबें व्यवस्थित रखा जा रहा है पढ़ाई का रूटीन दीवार पर चिपकाकर उसी अनुसार उसी जगह पर पढ़ाई कर रहे है। प्रत्येक गांव से युवाओं की टीम बनाई जा रही है, जिससे युवा अपने गांव के अन्य बच्चों एवं ग्रामीणजनों को जागरूक कर सकें। इस कड़ी में ग्राम पार्रीकला से हिना, सोनाली, ग्राम ठाकुरटोला से राधिका, हर्षिता, साक्षी, ग्राम पत्थरी से देविका और तनु, ग्राम डोम्हटोला से वर्षा, तनु, कुंदन जैसे सभी गांव में बच्चों एवं युवाओं द्वारा पढ़ाई का कोना बनाकर गांव में बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षा स्तर में बदलाव, सुधार और व्यक्तित्व विकास किया जा सके। इस कड़ी में यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री विनोद टेम्बुकर, दिव्या राजपूत, विकासखंड समन्वयक श्री चंद्रप्रकाश साहू, युवोदय सक्रिय स्वयंसेवक श्री तोरण, श्री साहिल, श्री भावेश एवं अन्य स्वयंसेवियों द्वारा सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की…

    Read more

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी