Ro no D15139/23

बच्चों के साहस और बुद्धिमत्ता को मिलेगा सम्मान

राज्य वीरता पुरस्कार 2025 हेतु आवेदन 20 दिसम्बर तक आमंत्रित

  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के उन बालक एवं बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने किसी विशेष घटना में अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता एवं वीरता का परिचय दिया है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित 05 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रुपये नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस हेतु आवेदन प्रारूप जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग संगम चौक जशपुर अथवा एकीकृत बाल संरक्षण इकाई (मिशन वात्सल्य), भागलपुर रोड, रणजीता स्टेडियम के पीछे स्थित कार्यालय से प्राप्त कर प्रविष्टियां निर्धारित प्रपत्र में 20 दिसंबर 2025 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी उपरोक्त कार्यालयों से निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर ने बताया कि आवेदन के साथ कार्य घटना से संबंधित प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) अथवा पुलिस डायरी की प्रति संलग्न करना आवश्यक होगा। कार्य घटना का विवरण यदि किसी समाचार पत्र या पत्रिका में प्रकाशित हुआ हो, तो उसकी कतरन भी संलग्न की जानी चाहिए। बालक अथवा बालिका के दो नवीन फोटोग्राफ सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित होना अनिवार्य है। कार्य घटना का विस्तृत विवरण पृथक से संलग्न किया जाना चाहिए, जिसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित किया गया हो। पुरस्कार हेतु विचारणीय कार्य घटना के समय आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। पुरस्कार हेतु केवल पूर्व वर्ष की 1 जनवरी से लेकर आवेदन तिथि के पूर्व तक घटी घटनाएं ही विचारणीय होंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर ने जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि ऐसे बालक एवं बालिकाओं की जानकारी, जिनके कार्य साहस, बुद्धिमत्ता एवं वीरता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, उन्हें निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन हेतु प्रोत्साहित करें ताकि वे इस राज्य स्तरीय सम्मान के पात्र बन सकें।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत