Ro no D15139/23

चिंताकोन्टा के किसान योगेश कुमार ने धान खरीदी, त्वरित भुगतान व उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

बीजापुर जिला अंतर्गत उसूर ब्लॉक के सुदूर अंचल चिंताकोन्टा गांव के निवासी किसान योगेश कुमार ने धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया, त्वरित भुगतान व्यवस्था तथा उपार्जन केंद्र में मिल रहे सहयोग के लिए जिला प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
किसान योगेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। किसानों को समय पर टोकन मिल रहा है, धान की तौल एवं गुणवत्ता जांच पारदर्शी तरीके से हो रही है तथा धान विक्रय के पश्चात भुगतान भी शीघ्र उनके खातों में जमा किया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से राहत मिली है और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों द्वारा किसानों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया सरल और सहज बनी हुई है। योगेश कुमार ने इसके लिए जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों का लाभ अब सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।
अंत में उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों से ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों का विश्वास मजबूत हुआ है और वे स्वयं को सम्मानित व सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….