Ro no D15139/23

चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह

जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/ विश्व प्रसिद्ध और एशिया के नियाग्रा के रूप में विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के पावन तट पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य समापन गुरुवार 19 फरवरी को होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस रजत जयंती वर्ष के महोत्सव का समापन समारोह शाम 05 बजे से प्रारंभ होगा। इस गरिमामयी संध्या में मुख्य अतिथि सांसद बस्तर  महेश कश्यप होंगे, जबकि अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक  विनायक गोयल करेंगे।
समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर के विधायक  किरण सिंह देव अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनके साथ ही बस्तर विधायक  लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  वेदवती कश्यप और जगदलपुर महापौर  संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष  श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  रूपसिंह मंडावी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष  दिनेश कश्यप, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  बलदेव मंडावी, जगदलपुर नगर निगम सभापति  खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा की अध्यक्ष  पदमा लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य  चंद्रभान कश्यप,  योगेश बैज और स्थानीय सरपंच  भंवर मौर्य सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेगी। आयोजन समिति ने इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महाकुंभ के समापन अवसर पर आम जनता को सादर आमंत्रित किया है ताकि वे बस्तर की इस अनूठी परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता के साक्षी बन सकें।

  • Related Posts

    लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने परिषद की बैठक लाया निंदा प्रस्ताव, परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित

    *नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने निंदा प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने दिये निर्देश*   कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये…

    Read more

    चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-विकास, विश्वास और जनसेवा की भावना पर आधारित बजट

    *0 नपाध्यक्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल का दूसरा बजट पेश* *0 बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर पालिका परिषद कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…