Ro no D15139/23

भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए दृण थे क्रिस वोक्स, बोले- चोट के बाद लगा करियर खतरे में है

खेल डेस्क। इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स चोट के बावजूद भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में खेलने उतरे थे। कंधे की हड्डी खिसकने के कारण उनके बल्लेबाजी के लिए उतरने पर संशय था, लेकिन वोक्स उतरे। वोक्स ने अब इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और उनका कहना है कि उन्होंने बल्लेबाजी नहीं करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। उन्होंने हालांकि कहा कि जब उन्हें यह चोट लगी थी तब उन्हें लगा था कि क्या उनका करियर खतरे में है।

वोक्स भले ही पट्टी बांधकर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन इंग्लैंड की हार को नहीं टाल सके। भारत ने पांचवां टेस्ट छह रन से अपने नाम किया जिससे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स चोट के बावजूद भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में खेलने उतरे थे। कंधे की हड्डी खिसकने के कारण उनके बल्लेबाजी के लिए उतरने पर संशय था, लेकिन वोक्स उतरे। वोक्स ने अब इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और उनका कहना है कि उन्होंने बल्लेबाजी नहीं करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। उन्होंने हालांकि कहा कि जब उन्हें यह चोट लगी थी तब उन्हें लगा था कि क्या उनका करियर खतरे में है।

इंग्लैंड की हार नहीं टाल सके थे वोक्स

वोक्स भले ही पट्टी बांधकर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन इंग्लैंड की हार को नहीं टाल सके। भारत ने पांचवां टेस्ट छह रन से अपने नाम किया जिससे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी। वोक्स ने कहा कि उन्हें लगा कि ऐसा करना सभी के लिए उनका कर्तव्य है और उन्हें अब भी इस बात का दुख है कि इंग्लैंड मैच हार गया। इस तेज गेंदबाज को अभी अपने स्कैन के नतीजों को इंतजार है।

वोक्स ने कहा, मुझे नहीं पता कि यह क्या है। आप बस इतना जानते हैं कि आप किसी बड़ी चीज का हिस्सा हैं। आप सिर्फ अपने लिए ही नहीं खेल रहे हैं। यह आपकी टीम और आपके साथियों की मेहनत और उनके द्वारा किए गए त्याग, घर पर और मैदान पर देखने वाले लोगों की मेहनत है। आप बस सबके लिए ऐसा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। मैं अब भी बहुत निराश हूं, सचमुच बहुत निराश हूं कि हम वह परीकथा नहीं बना पाए। लेकिन मैंने कभी मैदान पर नहीं जाने के बारे में नहीं सोचा, चाहे जीत के लिए 100 रन ही क्यों ना होते।

इस साहसिक कार्य को वोक्स ने नहीं दी तवज्जो

वोक्स ने कहा कि दर्शकों के खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मैदान पर उतरना अच्छा लगा लेकिन वह अपने इस साहसिक कार्य को अधिक तवज्जो नहीं देते। उन्होंने कहा, तालियां बजना अच्छा लगा और कुछ भारतीय खिलाड़ी अपना सम्मान दिखाने आए। लेकिन कोई अन्य खिलाड़ी भी ऐसा ही करता। आप नौ विकेट गिरने के बाद मैच खत्म नहीं कर सकते थे।

  • Related Posts

    भूत बंगला’ की शूटिंग में घायल हुए अक्षय कुमार, स्टंट के दौरान लगा झटका,

    Akshay Kumar Injury: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार अपने दमदार और रियल स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में जोखिम भरे सीन खुद करने की उनकी आदत ही उन्हें…

    Read more

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब