Ro no D15139/23

जिला अस्पताल में जांच व दवाओं की उपलब्धता जारी: सिविल सर्जन

हमर लैब संचालन के संबंध में वस्तुस्थिति किया स्पष्ट

जशपुरनगर 09 मार्च 2026/ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल जशपुर ने हमर लैब में जांच बंद संबंधित शिकायत पर वस्तुस्थिति स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जांच और दवाओं की उपलब्धता नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि हमर लैब में जांच संबंधी केमिकल (रिऐजेंट) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पाेरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिसके बाद जांचों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि सीजीएमएससी द्वारा बायोकेमिस्ट्री जांच हेतु आवश्यक रिऐजेंट उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे लैब में सभी आवश्यक जांचें क्रमशः संचालित की जा रही हैं। आपातकालीन वार्ड में दवाओं की कमी संबंधी शिकायत के संबंध में उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी परिस्थिति में अस्पताल मद तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। फरवरी 2026 में सीजीएमएससी द्वारा दवाइयों की आपूर्ति भी कर दी गई है, जिससे मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
सोनोग्राफी सुविधा के संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि जिला अस्पताल में पदस्थ रेडियोलॉजिस्ट के आकस्मिक गंभीर दुर्घटना के कारण चिकित्सा अवकाश पर होने से यह सुविधा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। चिकित्सक के कार्यस्थल पर पुनः उपस्थित होने के बाद सोनोग्राफी की सेवा नियमित रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि सांस संबंधी रोगियों के लिए डेरीफिलीन तथा ब्रेन स्ट्रोक के उपचार में प्रयुक्त इंजेक्शन वर्तमान में सीजीएमएससी द्वारा उपलब्ध करा दिए गए हैं और मरीजों को उनका लाभ दिया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर आयुष्मान कार्ड एवं अस्पताल मद से भी दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला अस्पताल में ईएसआर, एचबी1सी तथा लिपिड प्रोफाइल जैसी जांच सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध हैं और मरीजों को इनका लाभ मिल रहा है। सिविल सर्जन ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत निर्मित जल अवशोषण ट्रेंचों से 132.2 लाख घन मीटर वर्षा जल का भण्डारण

    रायपुर , 6 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल संरक्षण को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देते हुए जिला प्रशासन द्वारा बलौदाबाजार जिले में मोर गांव,मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत वी…

    Read more

    सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *सहकारिता सप्ताह के समापन पर जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन*   *आधुनिक कृषि तकनीकों, सामूहिक भागीदारी और सहकारिता आधारित आर्थिक विकास पर दिया गया विशेष जोर*   *किसानों…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’