Ro no D15139/23

जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन  27 मार्च तक

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक ने शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 09 मार्च 2026/  जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन और मुख्यमंत्री जी घोषणा के कार्यों की प्रगति, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।
उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कांसाबेल विकासखण्ड में शासन के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु कांसाबेल कलस्टर के ग्राम पंचायत कोडलिया, जुमईकेला, केनाडांड़, बांसबहार और खारपानी में सुशासन शिविर का आयोजन क्रमशः  12 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, एवं 19 मार्च 2026 को किया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि सुशासन  शिविर हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय शिविर हेतु एसडीएम बगीचा श्री प्रदीप राठिया को नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ कांसाबेल श्री संदीप कुमार मरावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा, कार्य, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग कार्ड, नामांतरण, बटवारा,  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल से संबंधित समस्याओं को समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिविर से पहले संबंधित ग्राम पंचायतों स्तर पर आयुष्मान, आधार कार्ड अपडेट,श्रम कार्ड पंजीयन, आय जाति,निवास प्रमाण पत्र, पेयजल संबंधित समस्याओं का अपने स्तर पर अनिवार्य रूप से निराकरण कर लें।
उन्होंने कहा कि दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों भी विकासखण्ड स्तरीय शिविर का होगा आयोजन’
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार सुशासन शिविर में शासन के योजनाओं के स्कोप की जानकारी जन समान्य को प्रदान करते हुए, योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करने हेतु कलस्टर पंचायत स्तर से प्राप्त आवेदनों का पंचायत स्तर में निराकृत किया जाएगा। इस हेतु दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड के संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार 13 मार्च को कुनकुरी के भेलवाटोली, फरसाबहार के घुमरा, पत्थलगांव के खाड़ामाचा और मनोरा के अंधरझर, 23 मार्च को दुलदुला विकासखण्ड के जामटोली, बगीचा के कुरकुरिया और जशपुर के रातामाटी, 27 मार्च को कुनकुरी के चटकपुर, फरसाबहार के बंसाझाल, पत्थलगांव के फरसाटोली और मनोरा के इराई में भी सुशासन शिविर आयोजित होगी।
जिला पंचायत सीईओ ने जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए शासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूल, आश्रम, छात्रावास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,के साथ अन्य भवनों में भी जल संरक्षण और संवर्धन के लिए बेहतर कार्य करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि सभी किए गए कार्यों का दिए गए आईडी में फोटो के साथ अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

      राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 217 का लक्ष्य दिया गया है। योजना के तहत लघु…

    Read more

    कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

      राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी गई है। सलाह में किसानों से कहा गया कि खरीफ में जिन…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’