Ro no D15139/23

CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

नीट पेपरलीक और छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की घोषणा को खारिज करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपनी मांग पर अड़ी हुई है. पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह कहा गया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा. जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी है.

प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया CJP का रिएक्शन

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर गुरुवार सुबह यह पोस्ट किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा. पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि छात्रों का भविष्य संवारना सरकार की प्राथमिकता है. पीएम मोदी के इस पोस्ट के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और धर्मेंद्र प्रधान के एक फोटो पर लिखा है कि माई नेम इज नथिंग.

सरकार ने की है बातचीत की पेशकश

छात्र आंदोलन के बीच सरकार की ओर से यह कहा गया है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके और सौरभ दास ने भी यह कहा है कि वे भी बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि को जंतर-मंतर या किसी न्यूट्रल जगह पर आना होगा.

  • Related Posts

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    बीजेपी के नेशनल स्पोकपर्सन शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. टीवी डिबेट में बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखने वाले पूनावाला…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ