Ro no D15139/23

‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

Salman Khan on Student Protest: देशभर में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की खबरों के बाद कई फिल्मी सितारों ने चिंता जताई थी. अब सलमान ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर छात्रों का सपोर्ट किया और कहा कि उनका दिल उन छात्रों और उनके परिवारों के साथ है, जो इस दौरान घायल हुएय

Salman Khan Emotional Statement: सलमान खान बोले- ‘मेरा दिल छात्रों और उनके परिवारों के साथ है’

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मेरा दिल उन सभी छात्रों और उनके परिवारों के साथ है, जो इस आंदोलन के दौरान घायल हुए. पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता भी उनका साथ दे रहे हैं. मैं छात्रों के इस साहस और ईमानदारी की सराहना करता हूं. उन्होंने मेहनत से पढ़ाई कर अपने भविष्य और एक शिक्षित भारत के लिए आवाज उठाई है. यह आंदोलन सही दिशा में है और छात्रों ने इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया.”

Salman Khan Appeals to Keep Protest Non-Political: राजनीति से दूर रखने की अपील

अपने पोस्ट में सलमान खान ने कहा, “यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है. इसे राजनीतिक रूप नहीं दिया जाना चाहिए. इस आंदोलन का पूरा श्रेय सिर्फ देश के छात्रों को मिलना चाहिए. मुझे भरोसा है कि सरकार भी उनका साथ देगी और शिक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत बनाएगी. उम्मीद है कि जल्द सकारात्मक फैसला आएगा. भगवान उन सभी का भला करे जो पढ़-लिखकर आगे बढ़ना चाहते हैं. शिक्षा देश का नया ट्रेंड और नई पहचान बननी चाहिए. हर साल इसकी अहमियत और बढ़नी चाहिए, ताकि दुनिया के दूसरे देशों के छात्र भी भारत में पढ़ने आएं और भारत शिक्षा का बड़ा केंद्र बने.”

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ?

सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के बुलावे पर बड़ी संख्या में छात्र जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकाल रहे थे. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इलाके में पहले से धारा 144 जैसी पाबंदियां लागू थी. पुलिस के मुताबिक, कई बार समझाने और रुकने के लिए कहने के बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. दूसरी ओर, प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. छात्रों का यह भी कहना है कि कुछ सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!