Ro no D15139/23

काबुल में पाकिस्‍तानी एयर स्ट्राइक में नूर वली मेहसूद के मारे जाने का दावा, पाक में हुए कई भीषण आतंकी हमलों का मास्टर माइंड है मेहसूद

काबुल/इस्लामाबाद । अफगानिस्तान की मीडिया के अनुसार पाकिस्तान हमले में नूर वली मेहसूद मारा गया है। नूर वली महसूद, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का नेता था, जिसपर पाकिस्तान में दर्जनों भीषण आतंकी हमले करवाने का आरोप था। उसका मकसद, पाकिस्तान में भी अफगानिस्तान की तरह शरिया आधारित इस्लामिक शासन की स्थापना करना था। उसका कहना था कि वो पाकिस्तान में असली इस्लामिक शासन के लिए जंग लड़ रहा है। पाकिस्तान ने ये हमला उस वक्त किया है, जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी अपने पहले भारत दौरे पर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में उसकी मौत की बात कही जा रही है। अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। काबुल के कुछ हिस्सों में देर रात तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिनको लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि ये धमाके एयरस्ट्राइक की वजह से हुए हैं। आरोप है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल में ये हमले किए हैं, जिनमें नूर वली महसूद की मौत का दावा किया गया है। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह ने एयरस्ट्राइक की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह के नुकसान से इनकार कर दिया है।

  • Related Posts

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    *रायपुर/नई दिल्ली।* भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश…

    Read more

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील सैन्य शहर रावलपिंडी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पंजाब सरकार की मांग पर पाकिस्तान की संघीय सरकार ने यहां सेना की तीन…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से