Ro no D15139/23

बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय घोषित किए जाने प्राप्त प्रस्तावों पर दावा आपत्ति आमंत्रित

अंबिकापुर 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार ऐसे ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय जहां विगत दो वर्षों में बाल विवाह का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है, उन्हें बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय घोषित किया जाना है।

सरगुजा जिले की कुल 439 ग्राम पंचायतों में से 360 ग्राम पंचायतों तथा 02 नगर पंचायतों लखनपुर एवं सीतापुर से विगत दो वर्षों में बाल विवाह का प्रकरण नहीं होने सम्बंधी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किया जाना है। उन्होंने इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को किसी प्रकार की आपत्ति हो अथवा किसी बाल विवाह प्रकरण की जानकारी हो, तो  07 दिवस की समय-सीमा के भीतर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः30 बजे तक सुसंगत दस्तावेजों सहित लिखित रूप में दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।  ग्राम पंचायतों के सूची  विभाग के सूचना पटल पर व जिले की वेबसाइट  www.surguja.nic.in/  पर देख सकते हैं।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात