Ro no D15139/23

अनुकंपा नियुक्ति मामले में जिला प्रशासन का स्पष्टीकरण, सभी आवेदन नियमानुसार निराकृत निर्धारित समय-सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त

जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ जिला प्रशासन ने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित एक प्रकरण में स्पष्ट किया है कि आवेदक श्री मयूरेश पाण्डेय पिता श्री भूपेश पांडेय, निवासी धोबीपारा कालीपुर, तितिरगांव रोड धरमपुरा जगदलपुर को नियमानुसार निर्धारित समयावधि में अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किया गया था। प्रशासन के अनुसार नियुक्ति आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित अभ्यर्थी ने आदेशित विद्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। बाद में पुनः नियुक्ति आदेश जारी करने के संबंध में प्राप्त आवेदन पर जिला स्तर पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक पत्राचार एवं परीक्षण किया गया।

जिला प्रशासन ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के 15 अप्रैल 2024 के द्वारा जारी आदेश के प्रावधानों के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है, तो उसका अनुकंपा नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा तथा प्रकरण का निराकरण समझा जाएगा। इन्हीं प्रावधानों के आधार पर संबंधित मामले में पुनः नियुक्ति आदेश जारी करने का कोई प्रावधान नहीं पाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यालय स्तर पर प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निराकरण कर दिया गया है तथा इस प्रकरण में किसी भी स्तर पर अब कोई कार्रवाई शेष नहीं है।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से