Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

– कलेक्टर ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
– कक्षा 10वीं में कुल 68.76 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं में कुल 82.25 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
राजनांदगांव 07 मई 2025। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले से कक्षा 10वीं में सीजी पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल डोंगरगांव के छात्र टिकेशदीप टाण्डेकर ने 96.50 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कक्षा 12वीं में सीसी पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल डोंगरगांव के छात्र रोशनलाल सिन्हा ने 95.40 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कक्षा 10वीं में कुल 68.76 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। जिसमें बालक 62.05 प्रतिशत एवं बालिका 74.08 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए है। कक्षा 12वीं में कुल 82.25 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें 78.36 प्रतिशत बालक एवं 84.93 प्रतिशत बालिका शामिल है। जिले में कक्षा 10वीं में कुल 18 छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया है। वहीं कक्षा 12वीं में कुल 17 छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….