Ro no D15139/23

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा सहायकों को दिया जा रहा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

निक्षय निरामय उच्च जोखिम समूह के 46671 व्यक्तियों का एक्स-रे एवं 17542 व्यक्तियों का नॉट मशीन द्वारा कराया गया जांच
राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2025। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिलें के स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सभी आयुष मेडिकल ऑफिसर एवं शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियों और ग्रामीण चिकित्सा सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 15, 16  एवं 17 दिसम्बर 2025 को शासकीय महिला बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र गौरव पथ राजनांदगांव में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में विकासखण्ड डोंगरगढ़ व छुरिया के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में आयुष मेडिकल ऑफिसर (आरबीएसके), शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियों और ग्रामीण चिकित्सा सहायकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया उपस्थित थी। प्रशिक्षण डब्लूएचओ कंसल्टेंट डॉ. मनीष मसीह द्वारा प्रदान किया गया। 17 दिसम्बर 2025 को विकासखण्ड डोंगरगांव एवं घुमका के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार द्वारा वर्ष 2025 हेतु जिले के शत-प्रतिशत ग्रामों को टीबी मुक्त पंचायत बनाने उचित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया। जिले में चलाए जा रहेे निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ पहचान एवं उपचार अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम समूह के 46671 व्यक्तियों का एक्स-रे एवं 17542 व्यक्तियों का नॉट मशीन द्वारा जांच कराया जा चुका है। राजनांदगांव जिलें को राज्य स्तर से 1 नग हैण्ड हेल्ड एक्स-रे मशीन भी प्राप्त हो चुका है। ग्राम स्तर पर तैयार किए गए रूट चार्ट के अनुसार मशीन के माध्यम से जांच का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों के जवानों के लिए तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का आयोजन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा बलों के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा तनाव एवं आत्महत्या की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर…

    Read more

    जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त – ग्राम झुराडबरी में अवैध प्लॉटिंग के लिए पहाड़ काटकर बनाया गया रास्ता ध्वस्त

      राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर: देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर: देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट