Ro no D15139/23

स्वच्छ रसोई, स्वस्थ परिवार: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का असर

*मुंगेली के पूनम और बबीता को मिला गैस कनेक्शन, धुएँ से मिली मुक्ति*

रायपुर 30 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आज गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बनती जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली नगर पालिका के अंतर्गत बशीर खान वार्ड की दो जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला, जिससे उनके परिवार के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।
बशीर खान वार्ड, मुंगेली निवासी श्रीमती पूनम चक्रवर्ती को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा एवं भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर प्रदान किया गया। इससे पहले पूनम चक्रवर्ती लकड़ी और कंडे से खाना बनाती थीं। घर के भीतर धुएँ का भारी गुबार भर जाता था, जिससे आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती थीं। साथ ही, लकड़ी इकट्ठा करने और चूल्हे पर खाना पकाने में अत्यधिक समय लग जाता था, जिससे समय पर भोजन भी नहीं बन पाता था। अब गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनके घर में धुएँ से पूरी तरह राहत मिल गई है। समय की बचत हो रही है और परिवार को समय पर स्वच्छ व सुरक्षित भोजन मिल पा रहा है। तीन सदस्यीय परिवार की गृहिणी पूनम चक्रवर्ती ने इस योजना को अपने जीवन के लिए वरदान बताया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया ।

*बबीता कुम्हार को भी मिली राहत*

इसी वार्ड की एक अन्य लाभार्थी श्रीमती बबीता कुम्हार को भी उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा व भरा सिलेंडर प्रदान किया गया। बबीता कुम्हार के चार सदस्यीय परिवार में पहले लकड़ी-कंडे से खाना बनाया जाता था, जिससे घर में धुआँ भर जाता था और बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। अब गैस सुविधा मिलने से भोजन जल्दी और सुरक्षित तरीके से तैयार हो रहा है। इससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि परिवार की दिनचर्या भी सुचारू रूप से चल सकेगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को धुएँ से मुक्त रसोई उपलब्ध कराना है। इस योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा हो रही है, समय की बचत हो रही है और जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है, जो शासन की जनकल्याणकारी सोच को साकार करता है। दोनों लाभार्थियों ने एक स्वर में कहा कि उज्ज्वला योजना ने उनके घर की रसोई ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की ज़िंदगी बदल दी है, और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    *4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत* *छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *गन्ना किसानों…

    Read more

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

      विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….