Ro no D15139/23

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर ग्रामों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर ग्राम के विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही रैली निकालकर ग्राम को स्वच्छ के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, गणमान्य नागरिकों ने  महात्मा गांधी के स्वच्छता और राष्ट्र के प्रति उनके विचारों के संबंध में जानकारी दी। गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए घर-घर से कचरा संग्रहण करने, उसका पृथक्करण करने वाले स्वच्छाग्राही समूह सदस्यों को उनके योगदान के लिए श्रीफल, सुरक्षा किट, साड़ी सहित अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों से गीला एवं सूखा कचरा अलग रखने, उसका सुरक्षित निपटान कर अलग-अलग देने, निर्धारित समय में स्वच्छता शुल्क देने का आग्रह किया गया। ग्राम स्तर पर स्वच्छता ही सेवा थीम पर गीत, नाटक, मेहंदी, चित्रकला,रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत