Ro no D15139/23

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर स्काउट्स-गाइड्स रोवर रेंजर्स द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर तथा जिला वार्षिक कार्यक्रम के तहत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा जिला स्काउट्स-गाइड भवन राजनांदगांव में संगोष्ठी, स्वच्छता कार्य, आत्मसुरक्षा, सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। राज्य उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री राजेन्द्र गोलछा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों में बारे में बताया। उन्होंने महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान उनके व्यक्तित्व के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित सर्वप्रथम की भावना को जागृत किया। उन्होंने सभी को विजयदशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और स्काउट गाइड रोवर रेंजर के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में श्री विष्णु प्रसाद साव ने गाइड रेंजर को विषम परिस्थितियों हेतु आत्मसुरक्षा के गुर बताए। विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स-गाइर्ड रोवर रेंजरों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री उमेश हथेल, जिला उपाध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद साव, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, आजीवन सदस्य श्री विजय टेम्भूरकर, जिला सचिव श्री देवेंद्र अम्बादे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री मयूख श्रीवास्तव, सचिव विकासखण्ड राजनांदगांव श्री प्रवीण साव, स्काउट मास्टर श्री मनीष सोनी सहित स्काउट्स-गाइड्स रोवर रेंजर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार…

    Read more

    छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट