Ro no D15139/23

ग्राम बनहरदी में स्वच्छता त्योहार उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया

*- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में दी गई जानकारी*

 

राजनांदगांव 23 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बनहरदी में स्वच्छता त्योहार उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम में ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एमएल चंद्रवंशी ने सर्वोच्च न्यायालय के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने गांवों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण तथा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने कहा। जनपद पंचायत डोंगरगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशनी भगत टोप्पो एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से घर-घर कचरा संग्रहण एवं समय पर यूजर चार्ज देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य करने वाले स्वच्छाग्रहियों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच पूजा साहू, उपसरपंच श्री भुवन साहू स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक डॉ. छोटे लाल साहू, यूनिसेफ एसीई से श्री बसंत मरकामड़े, बीसी मेघा कुर्रे, करारोपण अधिकारी श्री वीरेंद्र तिवारी, ओपी जैन, श्री कुंदन लाल मांडवी सहित पंच, उप अभियंता, तकनीकी सहायक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन

    योजनांतर्गत संभाग स्तरीय कार्यशाला में 490 जनप्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण जगदलपुर 05 अगस्त 2026/ ग्रामीण विकास रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन के संकल्प को साकार करने की दिशा में जगदलपुर स्थित शहीद…

    Read more

    कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      प्रशासनिक सेवा जनविश्वास अर्जित करने का माध्यम, संवेदनशीलता और पारदर्शिता को बनाएं कार्यशैली का आधार मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस