Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न

कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में 16 से 31 दिसम्बर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता शपथ, स्वच्छता जागरूकता दिवस, कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई, पौधरोपण, प्रतिदिन स्वच्छता श्रमदान कृषक एवं छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता प्रश्नोत्तरी, तालाब की सफाई सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के लिए जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत 23 दिसम्बर 2025 को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में तिलहन फसल उत्पादन, मशरूम उत्पादन, चने एवं गेहूं की खेती एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कृषकों के लिए प्रश्रोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता कृषकों को फलदार आम, आंवला, अमरूद अन्य पौधों का वितरण किया गया। साथ ही सीधा प्रसारण के माध्यम से कृषकों को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन से कृषकों को जोड़ा गया। विकसित भारत जी-राम-जी योजना के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई। विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को प्रोत्साहित किया गया एवं किसानों की मनरेगा में 100 दिवस के स्थान पर 125 दिवस व विकसित भारत जी राम जी की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके, श्रीमती अंजली घृतलहरे, श्री आशीष गौरव शुक्ला, श्री जितेन्द्र मेश्राम एवं स्वच्छता पखवाड़ा के प्रभारी डॉ. योगेन्द्र श्रीवास सहित कृषक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम