Ro no D15139/23

नन्हे सितारे कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न

– बच्चों को मिला अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच
राजनांदगांव 09 फरवरी 2026। नन्हे सितारे कार्यक्रम का समापन समारोह डॉ. बल्देवप्रसार मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव के सभागार में बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन राजनांदगांव, एचएसबीसी तथा ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे ने कहा कि नन्हे सितारे कार्यक्रम जिला के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक नई छलांग की पहली सीढ़ी है। श्री सतीश ब्यौहारे ने उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों से अपील की कि वे विनोबा प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यालयों में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को साझा करें और टीम विनोबा को बधाई दी। उन्होंने कहा हमारे कई शिक्षक पहले से ही उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने विद्यार्थियों को तैयार करने में कड़ी मेहनत की है और उन्हें नन्हे सितारे के फाइनल तक पहुंचाया है। हमने पहला कदम उठा लिया है और निश्चित रूप से जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होगा। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ओपन लिंक्स फाउंडेशन की विनोबा टीम के निरंतर और नवाचारी योगदान की भी सराहना की। ओपन लिंक्स फाउंडेशन के डिवीजन मैनेजर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सका है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
नन्हे सितारे पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के भाषा कौशल को मजबूत करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। 15 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम को जिले भर के प्राथमिक विद्यालयों से व्यापक प्रतिसाद मिला। विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के पश्चात कुल 132 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय फायनल के लिए किया गया, जहाँ उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायकों में प्रणीता शर्मा, कामनी साहू, प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार दुबे, प्राचार्य डॉ. मोनशी वर्गीस, सुरेश साहू, रूपेश ठाकुर तथा राहुल देव श्यामकुंवर शामिल रहे।
प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 3, 4 से 5 और 6 से 8 समूहों के अंतर्गत चार प्रमुख स्पोकन इंग्लिश, स्टोरीटेलिंग, पोएट्री रिसायटेशन तथा स्पेलिंग बी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विजेताओं की घोषणा विभिन्न श्रेणियों में की गई। स्पोकन इंग्लिश में अपने-अपने समूहों में निशिता उइके, तमन्ना साहू और हर्ष ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे, जबकि वीरा कोठारी, पियाल साहू और गायत्री साहू द्वितीय तथा तरणी निर्मलकर, याह्वी मेश्राम और अनुराग साहू तृतीय स्थान पर रहे। स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में धानी निषाद, आदित्य वर्मा और रूबी प्रथम रहे, जबकि अद्भुत दिव्यांशी साहू, हुलसी वर्मा और नेहा कुंजाम द्वितीय तथा ईश्वर कुम्भलकर, मानसी वर्मा और कामिनी साहू तृतीय स्थान पर रहे। पोएट्री रीसिटेशन में अरविंद सिन्हा, तिंजल साहू और प्रिया यादव प्रथम स्थान पर रहे, जबकि उर्वशी साहू, संध्या निषाद और डेमिन मानिकपुरी द्वितीय तथा वामिका कालो, प्रीति साहू और चंचल साहू तृतीय स्थान पर रहीं।
स्पेलिंग बी प्रतियोगिता (कक्षा 4 से 5 एवं 6 से 8) में रतिश देवांगन एवं तानिया देवांगन प्रथम, ईशानी बागड़े एवं ऋद्धि साहू द्वितीय तथा देवाशीष प्रधान एवं नेमिका साहू तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम मैनेजर तुषार साहू एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर नरेंद्र साहू द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ की संपूर्ण टीम ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नन्हे सितारे प्रतियोगिता का आयोजन वर्तमान में राजनांदगांव जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षकों को सशक्त बनाना एवं नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना है। राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंडों के 1336 शासकीय विद्यालयों में विनोबा कार्यक्रम सक्रिय है, जिसके माध्यम से 5536 शिक्षक और लगभग 1,30,000 विद्यार्थी विभिन्न शैक्षणिक पहलों जैसे जेएनवी एवं एनएमएमएसई अभ्यास परीक्षण, पोलस्टार कार्यक्रम तथा क्लब गतिविधियों से लाभान्वित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, वर्षा बाद शुरू होगा कार्य लोक निर्माण विभाग ने दी तथ्यात्मक जानकारी

     जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है। विभाग ने…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस