Ro no D15139/23

थराली में बादल फटा…… सड़कें टूटी, मकान बहे, हर तरफ सर्फ तबाही का मंजर

चमोली (उत्तराखंड) । उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार आधी रात बादल फटने से प्रलय जैसा मंजर देखने को मिला. थराली कस्बा और आसपास के गांव मलबे व पानी के सैलाब में तबाह हो गए. कई मकानों में मलबा घुसने से लोग चीख-पुकार करते हुए घर छोड़कर भागे. दर्जनों वाहन मलबे में दब गए और सड़कों पर बह निकला पानी तालाब में बदल गया. सागवाड़ा गांव में एक युवती की मौत हो गई जबकि कई लोग अब भी लापता हैं. एसडीएम आवास तक मलबे में समा गया, जिससे हालात की गंभीरता साफ झलकती है. प्रशासन ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को राहत-बचाव में झोंक दिया है.
शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फट गया. अचानक आई इस आपदा ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. बादल फटने के तुरंत बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और मलबे का सैलाब कई घरों, दुकानों और सड़कों में घुस गया. स्थानीय लोगों के अनुसार थराली बाजार, राड़ीबगड़ और चेपडो गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.
इस घटना में सागवाड़ा गांव की एक युवती की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य के लापता होने की जानकारी सामने आई है. अब भी 3 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. कई मकानों में पानी और मलबा घुस गया, जिससे लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए. वहीं, कई वाहन मलबे में दब गए और दुकानों की छतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

हादसे के कारण थराली-ग्वालदम मार्ग और थराली-सागवाड़ा मार्ग बंद हो गया. सड़कों पर मलबा जमा होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया. इस आपदा में एसडीएम आवास समेत जल संस्थान के कार्यालय और अन्य सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. पूरा एसडीएम आवास मलबे में दब गया. चमोली के डीएम संदीप तिवारी और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है.
गौरतलब है कि 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल क्षेत्र में भी बादल फटा था, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी. वहीं, जुलाई के अंत में रुद्रप्रयाग के केदारघाटी क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी.

  • Related Posts

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    Trump Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक नए समझौते की उम्मीद जताई है. एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने…

    Read more

    हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी

    विष्णुगढ़ से विनय पाठक और हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट Hazaribagh Bandh: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले