Ro no D15139/23

सीएमएचओ डॉ. जात्रा ने पीएचसी लुडेग और कुकर गांव का किया निरीक्षण

नियमित साफ-सफाई रखने, ओपीडी 24 घंटे खुला रखने एवं आने वाले मरीजों का तत्परता से उपचार करने को कहा
शून्य संस्थागत प्रसव वाले उपस्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश

जशपुरनगर 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर  श्री रोहित व्यास के निर्देश पर अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण, सुविधाओं की सुगम उपलब्धता एवं मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा के द्वारा विगत दिवस विकासखण्ड पत्थलगांव अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुडेग और कुकर गांव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई रखने, मौसमी बीमारियों एवं सर्पदंश के सीजन को देखते हुए ओपीडी 24 घंटे खुला रखने एवं आने वाले मरीजों का तत्परता से उपचार करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सहयोगात्मक भावना के साथ प्रसव कराने एवं सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराकर जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने और प्रसव पश्चात आईयूसीडी निवेश करने व प्रसव कक्ष का निर्धारित प्रक्रिया के तहत साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। उन्होंने उच्च जोखिम वाले हितग्राहियों का लाइन लिस्टिंग करने तथा उन्हे आवश्यक परामर्श एवं उपचार देने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मौसमी बीमारियों से निपटने हेतु आवश्यक दवाइयों के भण्डारण रखने, एक्सपायरी दवाइयों का उचित निपटान करने, सर्पदंश के प्रकरण आने पर तत्परता से उपचार करने के निर्देश दिये। ओपीडी कक्ष के निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हाल जाना तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया, साथ ही वार्ड की नियमित साफ-सफाई करने एवं बायोमेडिकल वेस्ट का निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मैनेजमेंट करने व डिस्पोज करने के निर्देश दिये गये।
सीएमएचओ डॉ. जात्रा ने अस्पताल में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने तथा पानी के टंकियों को साफ रखने, शौचालयों का नियमित सफाई करने एवं जलापूर्ति करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्धारित मुख्यालय में रहकर कार्य संपादन करने के निर्देश दिए। साथ ही मौसमी बीमारियों और आगामी विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए किसी भी परिस्थिति में मुख्यालय छोड़ने से पूर्व उच्च अधिकारियों से छुट्टी प्राप्त कर ही प्रस्थान करने के निर्देश भी दिये गये। उन्होंने सेक्टर बैठक लेकर समस्त सी.एच.ओ. एवं आर.एच.ओ. महिलाओं को शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने, आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं का जांच कराने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ.जात्रा ने शून्य संस्थागत प्रसव वाले उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए पीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया।  उन्होंने सभी मितानिन एवं डिपो होल्डर के दवाई पेटी का निरीक्षण कर आवश्यक दवाइयों के स्टॉक की जांच करने के साथ ही एक्सपायरी दवाइयों को हटाने का भी निर्देश दिए। साथ ही किसी भी क्षेत्र में कोई भी बीमारी के बढ़ने की स्थिति में तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए उपचार प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये।

  • Related Posts

    जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम

    29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुरनगर 19…

    Read more

    सिविल सर्जन ने किया स्पष्ट, निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन कर रहे जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक

    सोशल मीडिया पर चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकों की ड्यूटी के संबंध में सोशल मीडिया पर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ