Ro no D15139/23

दीदी की गोठ के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ,महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने सुनी महिला सशक्तिकरण की प्रेरक गोठ

अम्बिकापुर । अम्बिकापुर विकासखण्ड के असोला में दीदी की गोठ के लाइव प्रसारण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महराज, लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया, श्री भारत सिंह सिसौदिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक गोठ सुनीं और बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को लेकर साझा किए जा रहे अनुभवों से प्रेरणा ली।
इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महराज ने कहा दीदी की गोठ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता की यात्रा का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने परिश्रम से गांवों की तस्वीर बदल रही हैं।
दीदी की गोठ कार्यक्रम में शामिल जय मां शेरा वाली स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती इलिमा राय ने बताया कि वह वर्ष 2014 से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर पशु सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। अब तक उन्होंने लगभग 5000 पशुओं की डीवार्मिंग और टीकाकरण किया है तथा गांवों में पशुधन स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया, बल्कि समाज में सम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान किया।
दीदी की गोठ कार्यक्रम के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाएं की कहानी उन्हीं की जुबांनी सुन कर अन्य महिलाएं प्रेरित हो रही है, बल्कि आगे बढ़कर समाज में बदलाव की धारा भी लिख रही हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!