Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान उपार्जन की तैयारियां

लैंपस समितियों में अधिकारी तैनात, आज पूरा हुआ प्रशिक्षण
जगदलपुर । जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर हैं, जिसके तहत धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई है।
कलेक्टर हरिस एस द्वारा जिले के विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (लैंपस) पर धान खरीदी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। यह तैनाती सहकारिता विभाग के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। इस आदेश के तहत कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, बैंक सुपरवाइजर और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों को उनके मूल कर्तव्यों के साथ ही जिले के अलग-अलग धान उपार्जन केंद्रों पर अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है। अधिकारियों को इन सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बारदाने, तौल मशीनें और नमी मापक यंत्र इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन की तैयारियों के क्रम में खरीदी कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गुरूवार 13 नवंबर को प्रेरणा हॉल में धान खरीदी प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, ताकि सभी कर्मचारी खरीदी की प्रक्रिया, नियमों और तकनीकी पहलुओं से अवगत हो सकें।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से ओड़गी में दूर हुआ पेयजल संकट क्रेडा द्वारा स्थापित किए गए नए सोलर पंप, दूरस्थ गांवों में पहुंची राहत

    रायपुर, 14 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी विकासखंड में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या…

    Read more

    भारती के सपनों को मिला पक्का आधार, कच्चे मकान के संघर्ष से मिली मुक्ति देवरीकला शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सौंपी गई घर की चाबी, महतारी वंदन योजना से भी संवर रहा जीवन

    रायपुर, 14 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित हो रहा सुशासन तिहार आम नागरिकों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा लेकर आ रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका