Ro no D15139/23

पहले ही प्रयास में यूपीएससी में सफलता, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने प्राप्त किया को 623वा रैंक

धमतरी, 6 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में धमतरी जिले के ग्राम परसवानी निवासी डायमंड सिंह ध्रुव ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आज घोषित परिणाम में उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 623वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने डायमंड सिंह ध्रुव को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डायमंड सिंह ध्रुव की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि डायमंड सिंह ध्रुव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी का पद प्राप्त किया था। अब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

  • Related Posts

    भारत्तोलन पुरुष 88 किग्रा वर्ग में अरुणाचल के रुबा ताडु बने चैंपियन

        देवराकोंडा प्रेम सागर और सोरम हिटलर टाग्रू ने दिखाया दमखम, रायपुर में शानदार प्रतिस्पर्धा का रहा रोमांच रायपुर, 28 मार्च 2026/खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित…

    Read more

    आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ बना रहे हैं अपनी पहचान

      खेलो इंडिया एथलीट बाबूलाल हेम्ब्रम झारखंड के केरिबांदा गांव से आते हैं *2024 में 49 किग्रा वर्ग में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, साथ…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….