Ro no D15139/23

धमतरी में 13 मार्च को लगेगा महा रोजगार मेला, 400 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

धमतरी, 06 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 मार्च 2026 को धमतरी के लाइवलिहुड कॉलेज में महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस मेले में विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों को आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न व्यावसायिक केंद्रों, युवा कार्यक्रमों तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में आईटी, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सुरक्षा गार्ड, रिटेल, ऑटोमोटिव सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी।
रोजगार मेला में कंप्यूटर ऑपरेटर, सॉफ्टवेयर डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयर, प्लंबर, सेल्समैन, सुरक्षा गार्ड और टैक्सी ड्राइवर जैसे पदों के लिए लगभग 400 युवाओं के नियोजन का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय स्तर के नियोजकों को प्राथमिकता देते हुए जिला रोजगार कार्यालय को संबंधित कंपनियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों की जानकारी पूर्व में लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी को उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करना है।

  • Related Posts

    हर घर जल के लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के निर्देश

        जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का भुगतान 31 अगस्त तक सुनिश्चित करने के निर्देश कोरबा 10 अगस्त 2026/जल जीवन मिशन की…

    Read more

    राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन   *15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनेगा प्रदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात