Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड पोषण पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने गुणवत्ता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड स्थित कुपोषित बच्चों के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रिया एवं बच्चों को दी जा रही पोषण संबंधी सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर  मिश्रा ने केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, उनके उपचार एवं नियमित निगरानी की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की माताओं से संवाद कर बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार, पोषण आहार, टीकाकरण एवं एएनसी जांच से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने माताओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत मगरलोड  दिव्या ठाकुर, परियोजना अधिकारी  सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?