Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सुनी आमजनों की समस्याएं त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, 42 आवेदन हुए प्राप्त

कलेक्ट्रेट में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, नाली एवं सड़क निर्माण, राशन कार्ड, आधार अपडेट, नामांतरण एवं नाम सुधार, रोजगार स्थापित करने हेतु सहायता प्रदान करने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा बिजली, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर   मिश्रा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवेदकों को निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
आज के जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण

      चालू वित्तीय वर्ष में देश में सर्वाधिक आवास निर्माण प्रदेश में योजना आरंभ से एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक आवास निर्माण *आवास से बदली तस्वीर: 9 हजार से ज्यादा…

    Read more

    एशियाई खेलों के चयन पर नजर, तीरंदाज कोमालिका बारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दमदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त

      कोमालिका विश्व कैडेट और विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी महिला रिकर्व तीरंदाज हैं *उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्होंने बेटी को तीरंदाजी अपनाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले