Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

कलेक्टर  अजीत वसंत ने वर्ष का पहला दिन शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने गुरुवार को अम्बिकापुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता बालिकाओं के विशेष विद्यालय पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की तथा कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर  वसंत ने विद्यालय में क्लास रूम, शयन कक्ष, रसोई का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, मेन्यू अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने स्थापना, बजट, स्टाफ की उपलब्धता, शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर  वसंत ने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं ताकि वो अपने दैनिक कार्य स्वयं कर सकने में सक्षम हों। निरीक्षण के दौरान  बताया गया कि आवासीय विद्यालय में 50  की क्षमता है, वर्तमान में 24 बच्चियां हैं।कलेक्टर  वसंत ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को निर्देशित किया कि जिले के अन्य दिव्यांग  बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय भेजने प्रेरित करें। उन्होंने विद्यालय में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने उप संचालक समाज कल्याण को निर्देशित किया।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए