Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास दरिमा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा दरिमा स्थित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का निरीक्षण कर प्रोसेसिंग प्रक्रिया एवं निर्मित उत्पादों की ली जानकारी

अंबिकापुर 05 फरवरी 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत ने बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय अग्रवाल के साथ दरिमा में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास एवं जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  वसंत ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां छात्रावास परिसर, रसोई कक्ष, शयनकक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ- सफाई, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने तथा समुचित व्यवस्था सुदृढ करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत कर बेहतर रिजल्ट लाने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को छात्रावास में आवश्यकतानुसार पंखे लगवाने एवं छात्राओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का निरीक्षण कर प्रोसेसिंग प्रक्रिया एवं निर्मित उत्पादों की ली जानकारी-
इन दौरान कलेक्टर  वसंत ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत दरिमा में स्थापित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां कचरा कलेक्शन की प्रक्रिया, उठाव, प्रोसेसिंग, निर्मित उत्पादों की जानकारी ली तथा सेंटर के सभी इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने इकाई में कार्यरत महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्य अनुभव के बारे में पूछा तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र में एकत्रित प्लास्टिक कचरे का प्रोसेसिंग कर दाने, गट्टे एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। वर्तमान में इन दानों से प्लास्टिक की रस्सी बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की बाल्टी एवं डस्टबिन उत्पादन की भी योजना बनाई गई है, कलेक्टर श्री वसंत ने इस हेतु एमआरसी सेंटर तैयार करने जल्द आवश्यक कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया। निरीक्षण में उन्होंने इकाई के सतत संचालन, कार्यरत कर्मचारियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सावधानी एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    चिरायु टीम की पहल से तीन बच्चों को मिला नया जीवन

      समय पर पहचान, उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार धमतरी 13 अगस्त 2026/- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत…

    Read more

    स्वतंत्रता कप 2026 में दिखेगा खेल भावना और सौहार्द का उत्सव

      प्रशासन, मीडिया एवं विभिन्न विभागों की टीमें होंगी आमने-सामने, 14 अगस्त को होगा रोमांचक मुकाबला धमतरी, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी सद्भाव, टीम भावना और…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां