Ro no D15139/23

कलेक्टर  अजीत वसंत ने सहकारी समिति, संजय पार्क एवं खैरबार बांध का किया निरीक्षण कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश पर्यटन मंत्री  अग्रवाल के मंशानुरूप खैरबार बांध का होगा सौंदर्यीकरण, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

अम्बिकापुर 17 जून 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने बुधवार को जिले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति केंद्र करजी में किसानों को खाद-बीज वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया, संजय पार्क में प्रस्तावित बटरफ्लाई पार्क स्थल तथा खैरबार बांध के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण स्थल का अवलोकन किया।

किसानों को समय-सीमा में हो खाद-बीज का वितरण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सहकारी समिति केंद्र करजी पहुंचकर किसानों को खाद-बीज एवं उर्वरकों के वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रबंधन को निर्देशित किया कि किसानों को निर्धारित समय-सीमा में खाद-बीज उपलब्ध कराई जाए तथा वितरण प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने को कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के खातों में अधिक मात्रा में खाद की प्रविष्टि कर कम वितरण किए जाने जैसी शिकायतें किसी भी परिस्थिति में प्राप्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समिति प्रबंधक को रिकॉर्ड संधारण, स्टॉक पंजी के नियमित अद्यतन तथा खाद वितरण व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वन विभाग के प्रस्तावित बटरफ्लाई पार्क स्थल का निरीक्षण
कलेक्टर ने अम्बिकापुर के संजय पार्क का निरीक्षण करते हुए वन विभाग द्वारा प्रस्तावित बटरफ्लाई पार्क स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बटरफ्लाई पार्क बच्चों, विद्यार्थियों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है। इसके लिए पार्क में विभिन्न प्रजातियों की बटर फ्लाई, वन्यजीवों एवं जैव विविधता से संबंधित रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदर्शित की जाए, ताकि आगंतुकों को मनोरंजन के साथ-साथ शैक्षणिक जानकारी भी प्राप्त हो सके।

डीएमएफ मद से होगा खैरबार बांध का सौंदर्यीकरण
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने खैरबार बांध के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण स्थल का निरीक्षण किया। खैरबार बांध को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए यहां पाथवे, पगौड़ा, नेचर ट्रेल एवं आकर्षक लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाए, जिससे खैरबार बांध जिले में पर्यटन की नई पहचान बन सके। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, डीआरसीएस सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महापौर, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने शहर के प्रमुख विकास कार्यों का किया संयुक्त निरीक्षण गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, धमतरी को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न शहर बनाने पर जोर

    धमतरी, 14 जुलाई 2026। धमतरी शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का आज महापौर नगर…

    Read more

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    रायपुर, 14 जुलाई 2026/महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’