Ro no D15139/23

वन विभाग की सतर्कता से टली हाथी-मानव संघर्ष की संभावित घटना

हाथियों को पत्थर मारने के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई, दो नाबालिगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*

 

रायपुर, 17 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जंगलों के विनाश, प्राकृतिक गलियारों के बाधित होने और मानव बस्तियों द्वारा हाथियों के आवासों पर अतिक्रमण के कारण उत्पन्न एक गंभीर पारिस्थितिकीय और सामाजिक संकट है, इससे जान-माल का नुकसान और हाथियों की मौत होती है। जंगलों में भोजन और पानी की कमी होती है, तो हाथी अक्सर खेतों और गांवों की ओर रुख करते हैं । हाथी अक्सर फसलों को रौंद देते हैं और मानव बस्तियों में भारी नुकसान पहुंचाते हैं। टकराव के दौरान हर साल कई लोगों की जान जाती है।

 

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार हाथी-मानव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा कारगर उपाय किए जा रहे हैं। मरवाही वनमंडल के मरवाही परिक्षेत्र में पिछले एक माह से चार हाथियों का दल विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हाथियों की सुरक्षा तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया गया संज्ञान*

 

वन विभाग को सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए एक वीडियो की जानकारी मिली, जिसमें कुछ लोग हाथियों पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे थे। इस तरह की गतिविधि से हाथियों के आक्रामक होने और हाथी-मानव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी, जिससे जनहानि की संभावना भी बन सकती थी।

 

*जांच के बाद की गई त्वरित कार्रवाई*

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो मरवाही परिक्षेत्र के सचराटोला क्षेत्र का है। वीडियो के आधार पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत दो नाबालिग ग्रामीणों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*वन्यजीव संरक्षण में जनसहयोग आवश्यक*

 

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि हाथियों या अन्य वन्य प्राणियों के निकट न जाएं तथा उन्हें किसी भी प्रकार से उकसाने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी तत्काल विभाग को दें।

 

*जागरूकता और सतर्कता से होगी सुरक्षा*

 

वन विभाग का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा दोनों के लिए जनसहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। विभाग द्वारा हाथियों की सतत निगरानी की जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हाथियों पर पत्थर न फेंकें, न ही उन्हें भगाने के लिए शोर मचाएं, इससे वे आक्रामक हो सकते हैं।

  • Related Posts

    महापौर, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने शहर के प्रमुख विकास कार्यों का किया संयुक्त निरीक्षण गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, धमतरी को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न शहर बनाने पर जोर

    धमतरी, 14 जुलाई 2026। धमतरी शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का आज महापौर नगर…

    Read more

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    रायपुर, 14 जुलाई 2026/महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’