Ro no D15139/23

कलेक्टर  अजीत वसंत ने विकासखण्ड बतौली का किया दौरा विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुक्रवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के साथ बतौली विकासखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सुविधाओं का आकलन करने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।

अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र करदना में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा-

कलेक्टर श्री वसंत दौरे के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र करदना पहुंचे। उन्होंने यहां स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं संसाधनों एवं चिकित्सकीय उपकरणों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।विकासखंड में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारियों का मुख्यालय में निवास करने एवं निर्धारित समय में उपस्थित होकर अपने दायित्व का निर्वहन करने निर्देशित किया।

पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम भटको का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्था-
कलेक्टर श्री वसंत ने पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम भटको का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से मिलकर सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने शयन कक्ष, आश्रम परिसर, किचन आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आश्रम में भोजन बनाने हेतु गैस कनेक्शन दिलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का भी अवलोकन किया तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु निर्देशित किया।

निर्माणाधीन पीडीएस दुकान करदना का किया निरीक्षण-
इस दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पीडीएस दुकान करदना का अवलोकन किया तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार राशन वितरण हो, हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस पर विशेष ध्यान रखें।

करदना में विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश-
कलेक्टर ने हाईस्कूल करदना पहुंचकर बच्चों से मिले तथा शिक्षा गुणवत्ता पर फीडबैक लिया। उन्होंने प्रार्थना के समय बच्चों को 30 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सम्बन्ध में अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिए। उन्होंने न्यूज डेस्क की व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा प्रतिदिन बच्चों को दो से तीन पत्र-पत्रिकाओं का अध्ययन करवाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़े और दिन-प्रतिदिन के समाचार के बारे में जानकारी रहे। उन्होंने अंग्रेजी भाषा का एक समाचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय करदना का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भटको का किया निरीक्षण, अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस  के निर्देश- 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ग्राम पंचायत भटको स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में बालिकाओं हेतु जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया तथा उनसे बात कर व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने शयनकक्ष, किचन, शौचालय, भवन, परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालय की अव्यवस्थाओं को देखते हुए सम्बंधित अधिकारियों को अधीक्षिका को कारण बताओं नोटिस जारी  करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!