Ro no D15139/23

सर्पदंश एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित- कलेक्टर  आकाश छिकारा

सर्पदंश एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित- कलेक्टर  आकाश छिकारा
 
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
 
स्कूलों की साफ-सफाई, खाद-बीज उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं और लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा

 

जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने कहा कि  बारिश के मौसम में सर्पदंश एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने नक्सल पुनर्वसित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की सभी पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने पर चर्चा की। कलेक्टर श्री आकाश की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी स्कूल परिसरों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए होनहार विद्यार्थियों की पहचान कर आवेदन भरवाने तथा बेहतर तैयारी कराने के निर्देश दिए, ताकि जिले से अधिकाधिक विद्यार्थियों का चयन हो सके। बैठक में टैलेंट तिहार कार्यक्रम, बोलेगा बचपन गतिविधि, अपार आईडी, यू-डाइस, एमबीयू, पीएम श्री विद्यालयों के निर्माण कार्य, बाल वाटिका संचालन तथा पीएम पोषण योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने अलनिनो के प्रभाव से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सूखे की स्थिति हेतु आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए । इसके अलावा निजी खाद विक्रेताओं के यहां निर्धारित दर सूची का अनिवार्य रूप से प्रदर्शन कराने एवं नियमित निरीक्षण करने को भी कहा गया। बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन, खसरावार पंजीकरण एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने भूमि की आवश्यकता वाले प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संबंधित एसडीएम द्वारा किए गए क्षेत्रीय निरीक्षण का संज्ञान लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत आधार, जनधन खाता, आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी एवं शिक्षा, शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण, श्रमिक कार्ड, मनरेगा, वनाधिकार पट्टा, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन, मृत्यु प्रमाण पत्र, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने जिले के संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेवा डेरा की व्यवस्थाओं, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के विभागवार लंबित प्रकरणों तथा सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में एफसीआई गोदामों में संग्रहित चावल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें