
जगदलपुर, 11 फरवरी 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करें, अन्यथा संबंधित कर्मचारी को अर्थदण्ड अधिरोपित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शासन के महत्वपूर्ण निर्देशों का और प्राथमिकता वाले योजनाओं के क्रियान्वयन को समय सीमा में पूरा किया जाना है। उक्त विषय की समीक्षा हर साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में होगी, इसकी जानकारी सभी विभाग अद्यतन कर रखें। कलेक्टर आकाश बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ले रहे थे।
बैठक में कलेक्टर ने सम्पूर्णता अभियान के संकेतकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने अनुभाग क्षेत्र में पीडीएस दुकानों के निगरानी समिति का गठन करवाएँ। तहसीलदारों के द्वारा एमआईएस एंट्री, राजस्व सर्वे, डिजिटल ब्लॉक सर्वे, खसरा का सर्वे और अभिलेख शुद्धिकरण के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए ।
बैठक में कलेक्टर ने खाद्य विभाग से कस्टम मिलिंग के चावल को नियमानुसार जमा करवाने, धान का उठाव की स्थिति, चावल उत्सव का आयोजन, खाद्यान भण्डारण की स्थिति, एफआरके के तहत भण्डारण की स्थिति और ई-केवाईसी की स्थिति की समीक्षा किए। महिला एवं बाल विकास विभाग के सक्षम आंगनबाड़ी, पोषण ट्रैकर के तहत पोषण आहार सामग्री वितरण, मातृ वंदना योजना की प्रगति, 0-6 वर्ष के बच्चों का सेल्फ आधार की जानकारी, बच्चों का आधार नंबर पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एंट्री की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संस्थागत प्रसव, हाई रिस्क प्रेगेंनेंसी का चिंहाकन कर उपचार हेतु कार्यवाही, आभा आईडी, आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड के प्रगति का संज्ञान लिया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के प्रगति हेतु 19 फरवरी को आयुष्मान कार्ड का विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें लंबित वाले गांवों केे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके ।
कलेक्टर ने कहा कि नवजात बच्चों का टीकाकरण समय पर पूर्ण करवाएं, लक्ष्य के आधार पर कार्यवाही कर आरसीएच पोर्टल पर संख्या दर्ज करवाएं। टीकाकरण में एक भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए। अस्पतालों में एएनएम की अनुपस्थिति में टीकाकरण हेतु लिंक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई जाए। साथ ही कोल्ड चैन से दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।
बैठक में आदि कर्मयोगी, नक्सल पुर्नवास नीति, लखपति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पीएम सूर्य घर के लक्ष्य, योजना के बैंक के संबंधित प्रकरणों का तत्काल निराकरण, सामाजिक सहायता पेंशन के लिए चिन्हांकित केंद्रीय स्कीम पेंशन, डीएलसी की प्रगति, किसान क्रेडिट कार्ड के बैंक से प्रकरणों मे आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आधार सीडिंग की प्रगति, एग्रीस्टैक की प्रगति के लंबित पंजीयन को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुनादी करवाकर किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए प्रेरित करें ।
कलेक्टर ने कहा कि उल्लास साक्षरता अभियान के तहत असाक्षर व्यक्तियों का सर्वे कर जानकारी दें ताकि शत-प्रतिशत साक्षर जिला का लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने पीएम स्कूल के आवश्यक निर्माण कार्यो की प्रगति एवं मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के निर्माण का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के निर्माण अंतर्गत लक्ष्य निर्धारण कर सेचुरेशन करने की पहल करने की बात कही। इस हेतु विशेष ग्राम सभा में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का निर्माण करवाकर ऑनलाइन एंट्री भी करवाएं। स्कूल शिक्षा के अधिकारियों को अपार आईडी की प्रगति लाने के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्कूलों के नोडल अधिकारी बनाकर अपार आईडी के लंबित वाले स्कूलों को गति दी जाए। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा और विभागों को जमीन की आवश्यकता पर चर्चा किए। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 के प्रकरण का तत्काल निराकरण करें।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी 16-17 फरवरी को रोजगार कार्यालय जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए साथ इस प्लेसमेंट कैम्प में अन्य विभागों को अपनी योजनाओं के शिविर आयोजित करने कहा। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 18 फरवरी तक आयोजित होने वाली वजन त्यौहार में 0-6 वर्ष तक बच्चों, गर्भवती माताओं एवं शिशुवती माताओं और किशोरी बालिका की खून की जांच तथा एनीमिया की जांच किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल एवं ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।







