Ro no D15139/23

कलेक्टर आकाश छिकारा का औचक निरीक्षण स्कूल, अटल टिंकरिंग लैब और

आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने करपावंड स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से गणित से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। जवाब देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरण किया। कलेक्टर ने  स्कूल के प्राथमिक शाला के बच्चों से संवाद कर मध्याह्न भोजन की स्थिति की जानकारी ली तथा प्रैक्टिकल लैब के शिक्षकों से विद्यार्थियों को प्रयोग करवाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने बकावंड विकासखंड के सरगीपाल स्कूल में संचालित अटल टिंकरिंग लैब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि बायो-मटेरियल वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित एक मॉडल को राज्य स्तर पर प्रदर्शित किया गया है। कलेक्टर ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए लैब में प्रैक्टिकल रोस्टर की जानकारी ली और भौतिकी, जीव विज्ञान तथा रसायन शास्त्र प्रयोगशालाओं में रखे उपकरणों व सामग्रियों की तिथियों का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबे समय से रखे प्रायोगिक सामानों का निर्धारित समय सीमा में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान कर अधिक अंक प्राप्त करने और बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रयास करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सरगीपाल हाईस्कूल में संचालित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का भी अवलोकन किया और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके बाद कलेक्टर ग्राम क्षमापुर के सुंडीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उनसे संवाद किया और बच्चों को टॉफी वितरित की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित

      जगदलपुर 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर  आकाश छिकारा द्वारा 15 अगस्त 2026 को बस्तर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले…

    Read more

    स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

      महापौर, कमिश्नर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने लगाई दौड़ जगदलपुर 14 अगस्त 2026/ आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं खेल एवं…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!