Ro no D15139/23

क्षमापुर में आयोजित राजस्व शिविर का कलेक्टर ने किया अवलोकन, प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जगदलपुर 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अपने बकावंड विकासखंड के दौरे के दौरान क्षमापुर (छिनारी) में आयोजित राजस्व शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा इसके माध्यम से राजस्व प्रकरणों का तत्काल निराकरण की पहल की जा रही ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

कलेक्टर ने बताया कि शिविर में जमीन से जुड़े विभिन्न प्रकरण जैसे किसान किताब पट्टा वितरण, जमीन का सीमांकन, खसरा अद्यतन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों को रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में बी-1 का वाचन कर जानकारी दी जाएगी और यदि किसी रिकॉर्ड में सुधार की आवश्यकता होगी तो मौके पर ही उसे दुरुस्त किया जाएगा।

आवेदनों की जांच के दौरान कलेक्टर ने एक ग्रामीण के फौती-नामांतरण के प्रकरण पर एक वर्ष से कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित पटवारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक में विभिन्न पंचायतों में आगामी राजस्व शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कोटवारों के माध्यम से शिविर की जानकारी कम से कम एक सप्ताह पहले ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, तहसीलदार जोगेश्वरी, जनपद पंचायत सीईओ श्री टी. कुर्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा निरीक्षण दौरे के दौरान कलेक्टर ने बकावण्ड स्थित काजू प्रोसेसिंग यूनिट का भी अवलोकन किया।

  • Related Posts

    सिंगीबहाल सब स्टेशन का काम अंतिम चरण में, जुलाई 2026 तक 10-11 ग्राम पंचायतों को मिलेगी बेहतर बिजली

     जशपुरनगर 17 जून 2026/ विद्युत विभाग ने प्रकाशित खबर ष्3 साल बाद भी सब स्टेशन अधूरा, 10 ग्राम पंचायत अंधेरे मेंष् का खंडन किया है। विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार तपकरा…

    Read more

    प्रवेशोत्सव के बीच 8 लापरवाह शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी

    जगदलपुर, 17 जून 2026/ शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर बस्तर जिले के स्कूलों में एक तरफ जहाँ बच्चों के स्वागत की उत्सुकता दिखी, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक कसावट का कड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग