Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने स्कूलों एवं छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण

बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन, पढ़ाई की गुणवत्ता और स्कूल व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने आज अंबिकापुर विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों और छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता, स्कूल एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और शिक्षकों को बच्चों की साफ-सफाई एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं सीईओ ने प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल नानदमाली, पहाड़ी कोरवा बालक छात्रावास आश्रम नानदमाली, प्राथमिक शाला बारीपारा एवं मिडिल स्कूल बड़ादमाली का दौरा किया। बच्चों की त्रैमासिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र देखकर उन्होंने अध्ययन स्तर की समीक्षा की और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि किसी विषय को समझने में कठिनाई हो तो वे बिना झिझक शिक्षकों से पूछें और अपने संदेह दूर करें।

कलेक्टर ने प्राथमिक शाला नानदमाली में छज्जा की मरम्मत के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। कोरवा बालक आश्रम छात्रावास के निर्माणाधीन डॉरमेट्री के संबंध में ठेकेदार से चर्चा कर इसे एक माह के भीतर पूर्ण करने को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त बच्चों के बेहतर अध्ययन के लिए दो अतिरिक्त कक्ष बनाने हेतु एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए।

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने मिडिल स्कूल बड़ादमाली में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया, जिससे बच्चों को एक सुखद और प्रोत्साहनपूर्ण अनुभव मिला। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने और बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग सुश्री किरण राजपूत, शिक्षा विभाग एडीपीओ श्री रमेश सिंह, बीईओ श्री आलोक सिंह, बीआरसी एस के भारती एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!